जिया आशकीन
11 october 2021, India Sentinel
पुरानी दिल्ली के कुरेश नगर से कांग्रेस के मेहनती व ईमानदार कार्यकर्ता।
'जब आप पुरानी दिल्ली की राजनीति की बात करे तो उसमे जिया आशकीन का नाम काफ़ी चर्चा में रहता है। जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है, लोगो के लिए हमेशा खड़े रहना और उनकी परेशानियों को हल करना, उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। यही कारण है, कुरैश नगर के लोगो में उनके लिए प्यार बना हुआ है।'
1978 में कुरैश नगर के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में जन्मे, इनके दादाजी हाजी इबादुल्लाह साहब, जो की फ्रीडम फाइटर थे, इसी इलाके के मशहूर समझी और सियासी रहनुमा थे। इनके पिताजी आशकीन कुरैशी खुद भी इसी इलाके के मशहूर शक्सियत थे व कांग्रेस के मजबूत सिपाही थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, जिया आशकीन भी लोगो की सेवा को अपना फर्ज समझते हैं।
जिया आशकीन पिछले 28 वर्षो से कांग्रेस से जुड़े हुए है और पार्टी के लिए हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहते है। दिल्ली युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुवात करी, जिला चांदनी चौक युवा कांग्रेस में अहम भूमिका निभाई, उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सेक्रेटरी नियुक्त किया ।
राजनीति में कांग्रेस के पुर्व संसद श्री जय प्रकाश अग्रवाल और पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार श्री हारून यूसुफ को अपना राजनीतिक गुरु मानते है। कठिन और मुश्किल दौर में भी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहना ही, जिया आशकीन का सही परिचय है।
11 October 2021
India Sentinel
Issue: 8. All right reserved.
Disclaimer: India Sentinel does not endorse or guarantee the authenticity of this ariticle